राहुल, प्रियंका के साथ अजय राय को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, उपचुनाव में करेगे तूफ़ानी दौरा

राहुल, प्रियंका के साथ अजय राय को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, उपचुनाव में करेगे तूफ़ानी दौरा
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। 3 नवम्बर को उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इसके पहले सभी पार्टियां इस उपचुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही साथ वाराणसी से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी अजय राय को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

अजय राय ने अपना राजनितिक करियर निर्दल और फिर भाजपा पार्टी से शुरू किया जिसमे वो सहकारिता मंत्री भी बने।  उसके बाद काफी फेरबदल के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की।  कांग्रेस की सदस्य्ता के बाद कांग्रेस ने उनपर भरोसा करते हुए साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। 

अजय राय भले ही चुनाव हार गए पर बनारस की जनता के सुख दुःख में साथ खड़े रहने वाले अजय राय युवा दिलों पर राज करते हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश की वेस्टर्न यूपी की टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), सेंट्रल यूपी की घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और ईस्ट यूपी की मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

Post a Comment

0 Comments