सुभासपा नेता के विवादित बयान के बाद भड़का क्षत्रीय समाज, किया धरना प्रदर्शन
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुभासपा के एक नेता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सुभासपा नेता के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर पहुंचे कचहरी चौकी इंचार्ज व कैंट प्रभारी द्वारा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि वह अपना ज्ञापन दें, जिस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नेता पवन रघुवंशी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले ड्रामेबाजी के बाद मौके पर पहुंची एसीएम चतुर्थ ने जब प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन मांगा तो कार्यकर्ता ज्ञापन न देकर नारेबाजी करते रहें।
कार्यकर्ताओं को लाख समझाने और मनाने का बाद भी जब वह नहीं माने तो मौके पर मौजूद थाना प्रभारी कैंट और चौकी इंचार्ज कचहरी के आदेश पर धरना दे रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकर्ता पवन रघुवंशी को पुलिस प्रशासन जीप में बैठाकर थाने लेकर आ गई।
इस मामले में कचहरी चौकी इंचार्ज दीनदयाल पांडे ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी पवन रघुवंशी के खिलाफ धारा 151 धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।

0 Comments