फ्लिप कार्ट के कार्यालय में घुसे बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लूटे लाखों रुपये,पुलिस जांच में जुटी

फ्लिप कार्ट के कार्यालय में घुसे बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लूटे लाखों रुपये,पुलिस जांच में जुटी

रामपुर। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की रात फ्लिप कार्ट के कार्यालय में घुसकर लाखों रुपये लूट ल‍िए। नकदी सात से नौ लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

घटना शनिवार की रात 10 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की है। यहा सभासद पति एवं भाजपा नेता अवधेश शर्मा के घर के पास ही फ्लिप कार्ट का कार्यालय है। यह आफ‍िस दारोगा हरिशकर यादव के मकान में है। दिन भर सामान की डिलीवरी के बाद आए कैश को कार्यालय में कर्मचारी रख रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद वहा रखा कैश लूट लिया और भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। अवधेश शर्मा और राजू शर्मा वहा पहुंच गए। उन्‍होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर सीओ सिटी विद्या किशोर और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी ने घटना की जानकारी ली।  सीओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगा रहे हैं। लूट में कितना कैश गया है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कर्मचारियों का कहना है कि इन दिनों त्योहारी सीजन है। रोजाना सात से नौ लाख रुपये के बीच कैश इकट्ठा होता है। अवधेश शर्मा ने बताया कि उनके घर के आगे भी सीसीटीवी लगे हैं, इसकी फुटेज पुलिस को उपलब्‍ध कराई जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments