कांग्रेसियों ने लगाई कफ़न की सेल , मामला जान हैरान रह जाएंगे आप

कांग्रेसियों ने लगाई कफ़न की सेल , मामला जान हैरान रह जाएंगे आप
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म, बेरोजगारी और महिला हिंसा के खिलाफ विपक्ष सरकार पर हावी है। विपक्ष लगातार सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर कफन की सेल लगायी और कहा कि उत्तर प्रदेश में कफन का रोजगार बेरोजगारों को सहारा देगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे कफन बेच कर अनोखे रूप में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार इन सब पर अंकुश लगाने में पूरी तरीके से विफल है।
हरीश मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में इतनी हत्याएं हो रही है इसमें कफन का धंधा खूब जोरों पर चलेगा। इसलिए जो युवा बेरोजगार हैं वह कफ़न का कारोबार करें तो उनकी तरक्की होगी।
कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी मोदी की सरकार बनी है तब से प्रदेश का क्राईम ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हुई है।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस की बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसे पुलिस वालों ने परिवार के बिना ही उसकी लाश जला दी, जो बेहद निंदनीय है। यह आक्रोश उसी के खिलाफ है।

Post a Comment

0 Comments