राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश सचिव/मीडिया प्रभारी बनाये गये श्रीकांत श्रीवास्तव

जौनपुर। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष अजीतकांत मिश्र से विचार-विमर्श कर बुधवार को श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट को प्रदेश सचिव मीडिया/प्रभारी नियुक्त कर दिया। श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति की जानकारी होने पर अधिवक्ता बंधुओं व मित्रों में हर्ष व्याप्त हो गया। श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि वह निरंतर अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे तथा अधिवक्ताओं को कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह उनके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रदेश व देश स्तर पर भी अधिवक्ता हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अधिवक्ता बंधुओं को न्याय दिलाता रहूंगा। ज्ञात हो कि श्रीकांत श्रीवास्तव कई सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तथा पत्रकारिता जगत में इन्होंने काफी ख्याति अर्जित किया है। श्री श्रीवास्तव को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. मदन मोहन पाण्डेय, सह संगठन मंत्री अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री मंजर हुसैन काजमी, प्रदेश संगठन मंत्री मुदुल यादव, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, मंत्री ज्ञानेन्द्र दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम उजागिर विश्वकर्मा, डा. सुभाष चन्द्र यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय, महामंत्री आराधना गुप्ता, मंत्री शालिनी मौर्या, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रीगन प्रजापति, उस्मान अली, अभिनव मिश्रा, कपूर चंद्र मिश्रा आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments