मल्हनी में धनंजय सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान,विरोधियों के उड़े होश

मल्हनी में धनंजय सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा सीट पूर्वांचल में सिर्फ इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यहां से पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनावी मैदान में है और यह भी सही है की उन्हीं की वजह से किसी भी पार्टी की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने इस सीट को अपने-अपने कब्जे में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा ने तो एक-एक कर सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया, अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का भी आगमन होने जा रहा है। 
इन सबके इतर अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी और अपने समर्थकों के साथ धनंजय सिंह मल्हनी में जाकर अपने लिए समर्थन मांग रहे है। 
भाजपा के अलावा सपा के भी छोटे से लेकर बड़े नेता भी इस सीट पर पुन: कब्जा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। एक दिन में एक से अधिक नेताओं की सभाएं, जनसम्पर्क का कार्यक्रम लग रहा है। सपा कार्यकर्ता भी अपनी इस सीट को आसानी से नहीं छोड़ना चाहते।

रही बात बसपा और कांग्रेस की तो इन दोनों पार्टियों के बड़े नेता भी फिजा बनाने के लिए अपनी-अपनी ताकत लगा चुके है। यह चुनाव प्रतिष्ठापरक हो गया है।

Post a Comment

0 Comments