मीरपुरवासियों ने हाथरस प्रकरण को लेकर निकाला कैंडिल मार्च

जौनपुर। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए देश भर में गुस्सा फूट पड़ा। इसी क्रम में नगर के मीरपुुर में पिछडे़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही प्रदेश सरकार से बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की गयी। बिंद विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रधान संघ के उपाध्यक्ष कलेंदर बिन्द के नेतृत्व में सैकड़ों से अधिक पुरुषों, महिलाओं एवं युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी लोगों ने एक स्वर में आरोपियों की फांसी की मांग किया। श्री बिन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज अपने चरम पर है। मनीषा जैसी होनहार बहन के साथ दरिंदगी का मूल कारण और बलात्कारियों के बुलंद हौसले विधायक कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद जैसे लोगों को सरकार द्वारा शह देने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘बेटियों के सम्मान में-भाजपा है मैदान में’ का नारा देने वाली भाजपा आज बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी पर चुप क्यों है? अगर सरकार बेटियों की सुरक्षा के प्रति वाकई चिंतित है तो तत्त्काल आरोपियों को फांसी देने का कार्य करे। इस अवसर पर सरोज देवी, कमला देवी, पूनम, सरोज, कुमारी बिनु, पूजा, अंजली, चन्दन, अखिल, चहेल, शुभम, रितेश, रामू, सतेन्द्र, सुनील, अंकित, नरायन, अरविन्द, अनिल, जयसिंह, राजकुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments