प्रयागराज में 500 रुपये में बिकी डीएलएड की सेमेस्‍टर परीक्षा की उत्तर कुंजी,शुरू हुई जांच

प्रयागराज में 500 रुपये में बिकी डीएलएड की सेमेस्‍टर परीक्षा की उत्तर कुंजी,शुरू हुई जांच

प्रयागराज। डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं में पर्चे आउट हो रहे हैं। पेपर शुरू होने के एक घंटे पहले ही अभ्यर्थियों के व्हाट्स एप ग्रुप पर पर्चा वायरल हो रहा है। कई जगहों पर पर्ची की उत्तर कुंजी 500 रुपये में बेची जा रही है। शुक्रवार को भी गणित व सामाजिक अध्ययन का पर्चा आउट हुआ। अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर शुरू होने की एक घंटे पहले ही प्रश्नपत्र पहुंच गया था। अभ्यार्थियों ने उसे हल कर प्रवेश पत्र पर ही पेंसिल से उत्तर लिख लिए।

ऐसे हुआ राजफाश

इसका राजफाश तब हुआ जब तमाम अभ्यर्थी पेपर देने के बाद बाहर निकले तो जो प्रश्न व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल हुए थे, वही प्रश्न प्रश्न पत्र में भी पूछे गए थे। बाद में पता चला की प्रश्नों की उत्तर कुंजी भी वायरल हुई इसके लिए अभ्यर्थियों ने पांच 500 रुपये भी खर्च किए।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जांच शुरू की

इस प्रकरण में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने भी पर्चा लीक होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने बताया बीटीसी बैच 2013, 2014, 15, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 और 2018 वह 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। उन्हीं में से कुछ विषयों के प्रश्न पत्र आउट होने की बात कही जा रही है।

जीआइसी में बने केंद्र पर एक अभ्यर्थी पर केस दर्ज हुआ था

दो दिन पूर्व भी जीआइसी में बने केंद्र पर एक अभ्यर्थी के व्हाट्स एप पर प्रश्न पत्र मिलने का मामला सामने आया था। उस अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अब प्रतापगढ़ के एक केंद्र पर भी हंगामा की बात सामने आई है। मऊ और एटा में भी पर्चे वायरल होने की बात कहीं जा रही है। उत्तर-की 500 रुपये में बिक रही है पुख्ता तौर पर इसे कोई स्वीकार करने को तैयार नहीं है। फिर भी पूरे मामले की जांच जारी है। पर्चे क्यों और कैसे परीक्षा समय से पहले वायरल हो रहे है इसका भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सभी केंद्रों पर शख्ती बढ़ा दी गई है।


Post a Comment

0 Comments