स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इमरान गंज बाजार में चोरों ने मंगलवार की रात घर में घुस कर हैंडपंप व मोटर सहित बक्से में रखे कीमती सामान सहित हजारों रुपए के समान पर हाथ साफ करते हुए फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब बारह बजे इस्तियाक अहमद पुत्र इदरीश निवासी इमरान गंज सबरहद के घर में घुस कर हैंड पंप मोटर सहित बक्से में रखे कपड़े और कीमती सामान चोर उठा ले गए सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार वालो के होश उड़ गए। इसकी जानकारी कोतवाली में दी गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments