डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्‍कर,एक युवक की मौत,एक घायल

डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्‍कर,एक युवक की मौत,एक घायल

अमरोहा। हाईवे पर एक डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्‍कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई जबक‍ि एक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं।

यह हादसा शुक्रवार रात हाईवे पर डिडौली में कोतवाली के सामने पुल पर हुआ। थाना सैदनगली के गांव उझारी निवासी सतपाल सिंह का बेटा विक्की पल्लेदार था। वह शुक्रवार को गांव तरारा निवासी राजवीर सिंह के साथ मुरादाबाद के मैनाठेर से धान खरीदने गया था। रात को दोनों लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लादकर घर लौट रहे थे। राजवीर सिंह ट्रैक्टर चला रहा था जबकि विक्की पास बैठा था। रात लगभग डेढ़ बजे जब वह डिडौली में कोतवाली के सामने पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्की नीचे आ गिरा और डीसीएम से उसे रौंद दिया। इससे विक्की (19) की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजवीर सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। मौके पर अफरातफरी मच मच गई। मौके पर राहगीर जुट गए। सूचना म‍िलने पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल राजवीर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शव की श‍िनाख्‍त की स्‍वजनों को इसकी सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मामले में स्वजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहींं सूचना पर म‍िलने र‍िश्‍तेदार भी गाांव में पहुंच गए। पर‍िवार के लोगों का रोना देखकर द‍िलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं। 

Post a Comment

0 Comments