ललई यादव की मेहनत रंग लाई, कड़ी टक्कर के बाद सपा को मिली जीत

ललई यादव की मेहनत रंग लाई, कड़ी टक्कर के बाद सपा को मिली जीत

जौनपुर। आखिरकार समाजवादी पार्टी की साइकिल फिर मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में दौड़ी। मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा और निर्दल से धनंजय सिंह में कांटे की टक्‍कर थी। यहां भाजपा प्रत्‍याशी मनोज सिंह तीसरे नम्बर पर रहे। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में शुरू के 12 राउंड तक धनंजय सिंह का पीछा कर रहे लकी यादव ने 12वें राउंड के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुल 27 राउंड तक चले मतगणना में वह लगभग साढ़े चार हजार वोटों से विजयी हुए, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। मतगणना समाप्त हो चुकी है। बस घोषणा का इंतजार है। हालांकि जीत का श्रेय लेने के लिए सभी स्थानीय नेता अपने अपने तर्कों से समीकरण समझाने में जुटे हैं।

मल्हनी उप चुनाव के लिए 29 सितम्बर को अधिसूचना जारी होते ही समाजवादी पार्टी के भीतर चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ने लगी। टिकट के लिएकोई दावेदारी नही किया। लेकिन यह मौका मिला पूर्व मंत्री स्व. पारस नाथ यादव के पुत्र लकी यादव को। अनिश्चितताओं के बीच आखिरकार उपचुनाव की तारीख तय हुई। सूबे की भाजपा सरकार के सामने सपा को खुद को मजबूती से पेश करने की चुनौती थी, जिसमें पार्टी कामयाब हुई है। सपा प्रत्याशी की जीत के लिए सपा स्टार प्रचारक, पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने समर्थकों की टीम के साथ ग्रामीण इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। वे लगभग 150 से अधिक नुक्कड़ सभाओं में पहुँचे और सैकड़ो लोगों के घर घर पहुंचे। गांवों में बैठकें कीं। ललई ने उन गांवों पर फोकस किया जहां पिछले चुनाव में सपा का प्रदर्शन ठीक नहीं था। 

विधायक दुर्गा यादव, प्रभु नारायण सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, संग्राम यादव, राकेश सिंह सहित प्रदेश के कई नेता और पदाधिकारी व कार्यर्ताओं और करीब 20 पूर्व विधायकों ने भी मल्हनी में प्रचार किया। स्थानीय जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता भी दिन रात एक किए रहे। सपाईयों की मेहनत रंग लाई।

Post a Comment

0 Comments