नहीं रहा कानून का भय,जन्म दिन मनाने के दौरान हुड़दंग करने से रोका तो कांस्टेबल पर चढ़ा दी कार

नहीं रहा कानून का भय,जन्म दिन मनाने के दौरान हुड़दंग करने से रोका तो कांस्टेबल पर चढ़ा दी कार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक अजब मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान हुड़दंग करने से रोका तो आरोपित ने बीएमडब्ल्यू कार से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इसके बाद जहां आरोपित फरार हो गया, वहीं कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका एक पैर टूट गया है।

जागरण संवाददाता से मिला जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार इलाके में जन्मदिन का जश्न मनाने से रोकने पर मंगलवार रात को बीएमडब्ल्यू कार से कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र नाम के कांस्टेबल का पैर टूट गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल जितेंद्र बाइक पर गश्त कर रहा था। इस बीच कांस्टेबल जितेंद्र ने देखा कि कुछ लोग जन्मदिन के नाम पर हुड़दंग कर रहे हैं। इस परप कांस्टेबल ने मना किया तो आरोपियों ने थोड़ी देर बाद वापस आकर बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मार दी। वहीं, सूचना पर पहुंचा पुलिस ने कार जब्त कर ली, लेकिन आरोपित फरार होने में कामयाब हो गया।


Post a Comment

0 Comments