पूर्व फौजी ने पिता को मारी गोली,वजह सुन हो जाएंगे हैरान

पूर्व फौजी ने पिता को मारी गोली,वजह सुन हो जाएंगे हैरान

कानपुर। कानपुर देहात सिकंदरा के नसीरपुर में सेवानिवृत्त फौजी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर एकत्र हो गई। वजह सुनने के बाद ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा-कोई इतनी सी बात पर पिता की हत्या करता है क्या। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की पड़ताल के साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कराई है।

सिकंदरा थानांर्तगत नसीरपुर गांव निवासी 80 वर्षीय लालाराम कटिहार अपने पौत्र ऋषभ के साथ टीवी देख रहे थे। इस बीच लालाराम का सेना से सेवानिवृत्त बेटा अशोक कटिहार भी आ गया, उसने शराब भी पी रखी थी। अशोक ने बेटे से टीवी बंद करने काे कहा तो पिता ने विरोध जताया। इसपर लालाराम और अशोक में तेज बहस शुरू हो गई। अशोक ने पहले ऋषभ को पीटना शुरू कर दिया, इसपर पिता लालाराम पौत्र को बचाने लगे। इसपर गुस्साया अशोक अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और पिता को गोली मार दी। लहूलुहान होकर गिरे पिता को देखकर अशोक मौके से भाग निकला।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन लालाराम को सीएससी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी अनूप कुमार व सीओ राजाराम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि आरोपित शराब का लती है आए दिन घर में विवाद करता था। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई जल्दी पकड़ लिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments