एलआईसी का पैसा निकालने गई महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्‍या की आशका

एलआईसी का पैसा निकालने गई महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्‍या की आशका

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी बदरूनिशां (45) पत्नी स्वर्गीय अख्तर बुधवार दोपहर एलआईसी का पैसा निकलवाने के लिए कुंडा गई थी। जहां पर शाम 4:00 बजे तक पैसा नहीं निकला तो वह परेशान हो गई।

एलआईसी का पैसा निकालने कुंडा गई थी महिला

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी बदरूनिशां (45) पत्नी स्वर्गीय अख्तर बुधवार दोपहर एलआईसी का पैसा निकलवाने के लिए कुंडा गई थी। शाम चार बजे तक पैसा नहीं निकला तो वह परेशान हो गई।

पैसा ना निकलने पर एलआईसी एजेंट अभिषेक पांडेय ने एक हज़ार देकर उन्हें फरेंदूपुर के पास पेट्रोल पंप के करीब छोड़कर चला गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन खोजबीन करने लगे। देररात रात स्वजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। गुरुवार की सुबह फरेदूपुर के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव धान के खेत में पड़ा देखा तो सन्‍न रह गए। सूचना मिलने पर स्वजनों के साथ पर आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो उसकी पहचान बदरूनिशां के रूप में हुई।

परिजनों ने जताई हत्‍या की आशंका

शव खेत में मिलने की जानकारी होते ही स्वजनों में रोना पीटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाल डीपी सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल घरवाले महिला की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments