पुरानी रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप,दो भाइयों को लगी गोली

पुरानी रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप,दो भाइयों को लगी गोली

हरदोई। प्रधानी की चुनावी रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच गोलियां चल गईं। पाली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में शुक्रवार की रात हुए विवाद में पूर्व प्रधान के पक्ष के दो भाइयों के पेट में गोली लगी। जबकि प्रधान पुत्र भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों तरफ से हुए विवाद में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, अनुराधा यादव ग्राम प्रधान हैं, उनके पति विजय सिंह के परिवार के ही शंभूदयाल की 1995 में हत्या कर दी गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान नेपाल सिंह के परिवार के लोगों पर आरोप लगा था। हालांकि,  वह रंजिश पुरानी हो गई, लेकिन फिर दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव की रंजिश शुरू हो गई। शुक्रवार की देर शाम हुई घटना के बारे में बताया जाता है कि एक माह पहले एक महिला हादसे में घायल हो गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान के लोग प्रधान पर आरोप लगा रहे थे, जिसको लेकर कहासुनी भी हुई थी। शुक्रवार की शाम गांव निवासी मुकेश के घर के बाहर पूर्व प्रधान पक्ष के सुनील का प्रधान पुत्र बबलेश के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि, उसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बार् दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट व फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में सुनील और उनके भाई मुकेश के पेट में गोली लग गई। जबकि प्रधान पुत्र नरसिंह व बवलेश भी घायल हो गए। अन्य लोगों के भी चोटें आईं। दो पक्षों के विवाद और फायरिंग की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। एएसपी कपिल देव सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुनील और मुकेश को लखनऊ भेजा गया है। बाकी के साधारण चोट हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है और शुक्रवार को मामूली से विवाद के बाद घटना हो गई।

Post a Comment

0 Comments