सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा,जनता हो रही परेशान:भाजपा विधायक सुरेश तिवारी

सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा,जनता हो रही परेशान:भाजपा विधायक सुरेश तिवारी

गोरखपुर। देवरिया के बरहज के चर्चित भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्‍टाचार बढ़ा है, इस कारण जनता परेशान है। अपने बरहज जनसंपर्क कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनते हुए विधायक ने कहा कि कुछ महीनों से स्थानीय सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। गरीब जनता परेशान हो रही है। यह कीमत पर बर्दाश्त नहीं है।

अधिकारियों की मनमानी रोकने का हर संभव प्रयास करुंगा

हम सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित रखने एवं गरीब जन को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें अधिकारियों की मनमानी को रोकने का हर संभव प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है। विधायक के सामने नगर के व्यापारियों ने अपनी समस्या, नार्मल स्कूल के विवादित रास्ते के समाधान, मरीज को मिलने वाली सरकारी आर्थिक सहायता की पत्रावली जिले स्तर पर रोके जाने जैसी समस्या प्रमुख रुप से उठाई गई।

मुस्लिम सब्‍जीवालों से सब्‍जी न खरीदने की सलाह देकर चर्चित हुए थे विधायक

भाजपा विधायक सुरेश तिवारी कोरोना काल में एक बैठक में लोगों से अपील किया था कि मुस्मिल सब्‍जीवालों से लोग सब्‍जी न खरीदें। उस समय एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि लोग मुस्लिम सब्जीवालों सेे सब्जी ना खरीदें। ऐसा करने से लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बचे रहेंगे। विधायक ने अपने बयान का बचाव भी किया था। उस समय उन्‍होंंनेे कहा था कि मुस्लिम सब्जीवालों से सामान खरीदने से बचें, क्योंकि वे अपनी सब्जी पर पहले थूकते हैं और फिर उस बेचते हैं। क्षेत्र में जब मैं दौरा कर रहा था, तब यह सारी बातें मुझे पता चलीं और इसके बाद मैंने लोगों को मुस्लिमों से सब्जी खरीदने को मना किया। इसके बाद मैंने लोगों को मुस्लिम सब्जीवालों से खरीदारी ना करने की बात कही। अब लोग कह रहे हैं कि विधायक ने ऐसा कहा है, हम लोगों को क्या करना चाहिए? मैंने गलत क्या कहा है? इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं ?

हंगामा मचने के बाद दी थी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे के बाद विधायक सुरेश तिवारी ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा था कि मेरी बात को बात को बिना वजह विवादित बताया जा रहा है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा था

बसपा से भी रहे हैं विधायक

सुरेश तिवारी राजनीति में पहली बार भाजपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव भी लड़े। सफलता न मिलने के बाद वह  पाला बदलकर बसपा में आ गए। बसपा से चुनाव लड़े और 2007 में बसपा के टिकट पर रुद्रपुर से विधायक चुने गए।2017 में भाजपा के टिकट पर बरहज विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। I

Post a Comment

0 Comments