अंग्रेजी भाषा में किसी परीक्षा की तैयारी के लिये बाहर जाने की आवश्यकता नहींः शेखर

जौनपुर। अंग्रेजी भाषा तथा साहित्य की सभी परीक्षा की तैयारियों के लिये तमाम समस्या से जूझ रहे छात्रों के समाधान हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे कुँवर शेखर गुप्ता ने नगर के टीडी कालेज रोड स्थित सत्यम टॉवर में रेनेसेन्स ऐन इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर संस्था की एक नये रूप में शुरुवात की। श्री गुप्ता ने बताया कि अब जौनपुर के छात्रों को अंग्रेजी भाषा तथा साहित्य में किसी परीक्षा की तैयारी के लिये परेशान होने तथा बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब उन्हें जनपद में ही अच्छे अध्यापकों का मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आरआईईएलएल संस्था उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लेक्चर सीरीज एवं एक्सपर्ट टॉक के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देता आ रहा है। इसके पूर्व समाजसेवी खझड़ी सम्राट सत्य प्रकाश ‘मुन्ना’ तथा तिलकधारी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा. राजेन्द्र प्रसाद ने फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अवनीश, रविकांत जायसवाल, पवन प्रजापति, रौनक गुप्ता, अंकित जायसवाल, शिवम तिवारी, शुभम, शशांक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments