जानें क्यों दुष्कर्म के आरोपित की मौत के बाद विधवा ने लगाई फांसी

जानें क्यों दुष्कर्म के आरोपित की मौत के बाद विधवा ने लगाई फांसी

कानपुर। शहर के सीमावर्ती जिले औरैया में बुधवार को अनोखा और दर्दनाक किस्सा सामने आया। हालांकि कहानी में काफी पेच हैं। मामला ऐसा था कि एक विधवा महिला ने निलंबित सिपाही की मौत के बाद कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। साथ ही सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सवाल ये उठता है कि एक विधवा को ऐसा कदम उठाने की क्यों आवश्यकता पड़ी।

ये है पूरा मामला

दिबियापुर निवासी विधवा महिला औरैया के ब्रह्मनगर में किराये पर रहती थी। अक्टूबर माह में महिला ने एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर तहरीर दी थी कि कोतवाली में तैनात जितेंद्र ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। इस दौरान वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब उसने शादी की बात कही तो अब वह इन्कार कर रहा है। तहरीर मिलते ही एसपी ने जांच कराकर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। पूरे मामले की जांच चल ही रही थी कि बीते चार नवंबर को जितेंद्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर नौ नवंबर को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। अपने प्रेमी की जुदाई न बर्दाश्त करने वाली महिला ने बुधवार को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में उसी मकान में रह रहे लोग जब छत पर गए तो खिड़की से शव लटकते देखा तब पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाल संजय पांडेय पहुंच गए। पास में एक सुसाइड नोट मिला।

हाथ पर मेहंदी से लिखा था दोनों का नाम

इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर महिला के हाथ पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि हाथ पर लिखा है जितेंद्र मेरी जान.. इसके साथ ही महिला ने और हथेली पर मेंहदी से भी अपना और लाइनहाजिर सिपाही का नाम भी लिख रखा था। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि महिला के स्वजन को सूचना दे दी गई है।


Post a Comment

0 Comments