अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से चार की मौत,नौ घायल
आबादी के बीच रखा गया था पटाखा, मची अफरा तफरी
कस्बा निवासी जावेद ने दीपावली को लेकर घर के ही एक हिस्से में अवैध पटाखा जमा कर रखा था। सुबह सात बजे घर में अचानक आग लग गई। पटाखों की आवाज व घर से निकलते धुएं को देख लोग सकते में आ गए। बगैर देर किए किसी ने खबर पुलिस व फायर कर्मियों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से आग को काबू करने में जुट गए। आग की लपटें देख आस पास के लोग दहशत में हैं। जावेद के घर से पूरी तरह जल चुके दो शव मिले हैं। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें सीएचसी ले जाया गया है।
दुर्घटना में इनकी हुई मौत
नाजिया उम्र (14 वर्ष) पुत्री अली हसन निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार
जावेद (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अनवर, निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार
फातिमा (52) पत्नी अनवर, निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार
मेडिकल कालेज ले जाते समय एक अन्य की मौत
पूरी पुलिस चौकी निलंबित
घटना में चौकी इन्चार्ज रीतेश सिंह समेत चौकी बीट के सभी पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुए एसपी विनोद सिंह ने निलंबित कर दिया है।
एसपी नेे बताया
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य के दौरान दो शव बरामद हुए। अंदर कितने लोग थे यह अभी कंफर्म नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। मकान मालिक पर रिहायशी इलाके में पटाखा रख गोदाम बनाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

0 Comments