शाहगंज बाईपास को लेकर सांसद मिले से समाजसेवी ईशान

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के जाम की समस्या को देखते और नगर के विकास हेतु बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मांग हेतु प्रस्तावित वाराणसी-अयोध्या राजमार्ग के अन्तर्गत शाहगंज बाजार के बाहर से बाईपास देने हेतु समाजसेवी ईशान राम सांसद बीपी सरोज से मिले। इस मौके पर सांसद ने सहर्ष बाईपास स्वीकृत किया। साथ ही आगे की कार्यवाही हेतु सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़कारी को पत्र लिखने की बात कहते हुये बाईपास पास करने संबंधी बात भी किये। समाजसेवी ईशान राम ने कहा कि हर हाल में नगर के विकास और नगर टूटने से बचाने हेतु नगर को बाईपास पास करवायेंगे। चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments