आम हड़ताल पूरी तरह सफल

आम हड़ताल पूरी तरह सफल
जौनपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनओ, कर्मचारी संगठनों के देशव्यापी 26 नवंबर की आम हड़ताल जनपद जौनपुर में भी पूरी तरह सफल रही।
26 नवंबर को कर्मचारी संगठनों और केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय पर दिन में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक धरना दिया। धरने में कोविड के नियमों का पूरी तरह पालन भी किया गया। सभा में कर्मचारी नेताओं ने जमकर सरकार की जनविरोधी कर्मचारी विरोधी मजदूर विरोधी नीतियों की भात्सना की और आगे इससे ज्यादा बड़े संघर्ष का ऐलान किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने सरकार को जताते हुए कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बड़े आंदोलन को करने से पीछे नहीं हटे गा। वहीं पर साथी जयप्रकाश सिंह साथी विजय प्रताप सिंह साथी प्रवीण शुक्ला ने केंद्रीय श्रम संगठनों की ओर से कहा कि जनपद में जो भी संयुक्त संघर्ष के कार्यक्रम लिए जाएंगे श्रमिक संगठन बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेगा । वक्ताओं में कर्मचारी नेताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जिसमें मुख्य रूप से संजय चौधरी, आरपी सिंह ,साथी कल्लू, इंजीनियर बेचन सिंह ,मीना यादव, सीबी सिंह ,अच्छेलाल पाल ,यूपीएमएसआरए के अजय चौरसिया ,सरिता सिंह ,प्रेमधर उपाध्याय ,निखिलेश सिंह, इंद्रजीत पाल आदि ने अपने विचार रखे।
सभा व धरने का संयुक्त अध्यक्षता साथी संजय सिंह ,सीबी सिंह ,प्रेम धर उपाध्याय ,सरिता सिंह ,अजय चौरसिया व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया। सभा का संचालन यूपीएमएसआर   के प्रदेश मंत्री नीरज श्रीवास्तव ने किया। सभा में माननीय राष्ट्रपति महोदय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अध्यक्ष मंडल की संयुक्त समिति ने सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया दोनों ज्ञापन उनके कार्यालय द्वारा तुरंत भेज दिया जाएगा। सभा का समापन करते हुए साथी राकेश श्रीवास्तव ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया और यह भी कहा कि सरकार के एस्मा लगाने पर भी आज की हड़ताल पूरी तरह से जनपद जौनपुर में सफल लिखी और आश्वस्त किया कि जो भी संयुक्त आंदोलन केंद्रीय श्रम संगठनों और कर्मचारी संगठनों द्वारा तय किया जाएगा वह जनपद जौनपुर में पूरी तरह लागू होगा और सफल होगा।
धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments