फंदे पर लटके युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जानिए क्या है मामला?

फंदे पर लटके युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जानिए क्या है मामला?

सहारनपुर। सहारनपुर के झबीरण गांव के पास भट्टे पर काम करने वाले युवक का शव पास के आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान करण सिंह पुत्र मैन पाल निवासी कचराई के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ननौता थाना क्षेत्र के गांव कचराई निवासी 26 वर्षीय करण सिंह पुत्र मेनपाल थाना बडगांव मोरा चौकी के पास दिग्विजय सिंह निवासी कातला के ईट के भट्टे पर परिवार के साथ ईट पथाई का काम करता था। शुक्रवार को भट्टा मालिक ने सभी मजदूरों को दीपावली के मद्देनजर खर्चा दिया था। शाम के समय करीब सात बजे करण सिंह व उसके पिता मैनपाल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करण सिंह घर से चला गया।

स्वजन द्वारा तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह पता चला कि भट्टे के पास स्थित आम के बाग में करण सिंह ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी पर लटके शव को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।

Post a Comment

0 Comments