जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विकासखंड सिरकोनी के हौज में बने तालाब तथा प्राथमिक विद्यालय हौज में बने मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों के साथ किक्रेट खेला। निरीक्षण के दौरान अच्छा कार्य कराये जाने पर खंड विकास अधिकारी सिरकोनी राम निहोर सरोज की प्रशांसा किया। कहा कि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब के चारों तरफ पाथ-वे बनाएं तथा उस पर इंटरलॉकिंग तथा बैठने के लिए बेंच लगवाये। पार्क में चारों तरफ गेंदे के फूल लगाएं। प्राथमिक विद्यालय हौज के मनरेगा पार्क में बैडमिंटन कोट, योगास्थल, बेवी पार्क बनकर तैयार है। गांव वालों की टीम बनाकर यहां खेल प्रतियोगिता कराएं। जिलाधिकारी ने तालाब के पास बने मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश विकासखंड अधिकारी को दिया। कहा कि पास के मैदान पर बच्चों के खेलने के लिए व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों की मांग पर क्रीड़ा अधिकारी को बच्चों के लिए क्रिकेट बैट, स्टम्पस, वालीबाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों के साथ एक ओवर क्रिकेट भी खेला।
0 Comments