जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक बैल का कुछ दिनों से पैर में रस्सी व तार बंधे होने के कारण पैर कट गये थे। पैर से रक्त प्रवाहित हो रहे थे। वह चल ही नहीं पा रहा था। शुक्रवार की रात क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर रस्सी के सहारे पकड़कर पैर में बंधी रस्सी व तार को काटकर बड़ी सावधानी से निकाला। समाजसेवी पंकज मोदनवाल ने साफ-सफाई कर दवा लगाकर छोड़ दिया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर विनोद गुप्ता, रामसहाय गुप्ता, कल्लू यादव, अमित माली आदि ने सहयोग किया।
0 Comments