घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास,गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से की अभद्रता

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास,गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से की अभद्रता

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने पुलिस कार्रवाई की तो वह उसकी हत्या कर देगा। बाद में जब पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार मिला, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस के साथ अभद्रता की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नौ नवंबर को महिला अपने घर में अकेली थी। उसी समय गांव का इखलाक पुत्र इरशाद महिला के घर में घुस आया। पहले उसने महिला के पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वह खेत पर हैं। आरोप है कि जब महिला आरोपित के लिए पानी लेकर आई तो आरोपित ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद कई पड़ोसी महिला के घर पहुंच गए। आरोपित पड़ोसियों को भी धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के घर पर दबिश दी। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित तो नहीं मिला, लेकिन उसके परिजनों ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए पुलिस के साथ अभद्रता की। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तरफ से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

0 Comments