समाज के सजग प्रहरी थे बिन्देश्वरी बाबूः बांके लाल सोनकर

मानीकला, जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने महर्षि दयानंद इंटर कालेज मानीकला के संस्थापक बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्त के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्त के नेतृत्व में मानीकला, खेतासराय स्थित उपरोक्त कालेज में किया गया। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश गुप्त उद्यान प्रभारी शाही किला जौनपुर ने कहा कि बिंदेश्वरी बाबू का असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर ने स्व. बिंदेश्वरी बाबू के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज के सजग प्रहरी थे तथा सदैव समाज के वंचित वर्ग के विकास के बारे में ही सोचा करते थे। संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्त ने समाज के विकास में शिक्षा के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करते हुये उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का दायित्व के प्रति उनके पुत्र प्रधानाचार्य जय प्रकाश गुप्त को संकल्पित किया। इस दौरान उपस्थित स्वतंत्र साहू, इं. रमेश चंद्र गुप्त, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्त, डा. चंद्रसेन गुप्ता, विनोद साहू, विजय गुप्ता अध्यापक, ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, लालजी गुप्ता, रतन साहू, संजीव साहू, सत्य नारायण गुप्ता, मनोज कुमार, जियाराम साहू, पवन साहू, मोती लाल बिंद, प्रदीप गुप्ता, नीरज जी महाराज, नन्हकऊ प्रसाद, धीरज साहू, यशवंत गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बिन्देश्वरी बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन महेंद्र साहू खुटहन ने किया।

Post a Comment

0 Comments