संस्कार भारती शाहगंज ने किया"कुम्हार प्रोत्साहन एवं अभिवादन"

संस्कार भारती शाहगंज ने किया"कुम्हार प्रोत्साहन एवं अभिवादन"
रिशू अग्रहरी
शाहगंज जौनपुर । संस्कार भारती टोली आज अक्खनसराय, इमरानगंज, उजरौटी, नटौली, सिंथाईं आदि गांव में संपर्क कर 
 कुम्हार बंधु एवं उनके परिवार के सभी का पैर छूकर तिलक लगाकर उनका अभिवादन कर आशीर्वाद लेकर उन्हें अंगवस्त्रम और मिष्ठान वितरण करके संस्था और अपने आपको गौरवान्वित करने का अवसर प्राप्त किया।
आज संस्था का पहला दिन था कुल छः परिवार को सम्मानित हुए ,14 परिवार अभी शेष है। जिसे आप सभी के आशीर्वादात्मक ब्यवहार से उसे सम्पन्न करा लिया जायेगा।
 संस्कार भारती शाहगंज  के हमारे परम सहयोगी श्रीमान सूर्य प्रकाश पांडे जी, (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर) अजेंन्द्र जी, हनुमान जी, आनन्द जी मोदनवाल, संजू जी जायसवाल, रचित जी चौरसिया, अमित जी जायसवाल, आनन्द अग्रहरि, अमित जायसवाल जी, किशन अग्रहरि जी, अश्वनी अग्रहरि जी और बाल्यरूप में संस्कार जी साथ मे रहे।

Post a Comment

0 Comments