यह शुरुआती रुझान, NDA आसानी से सरकार बनाएगी'बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम का दावा
वोटिंग शुरू होने के पहले तेज प्रताप यादव ने किया ट्वीट-तेजस्वी भवः बिहार!
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'महागठबंधन के सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव की रैलियों में भीड़ मजबूरी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश जी की अगुवाई में हमने एकजुटता के साथ लड़ा है. अंदर आपस में कोई लड़ाई नहीं है. एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान कोई फ़ैक्टर नहीं हैं. बीजेपी की चाहे कितनी भी सीटें क्यों न हों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. दो बजे तक स्थिति साफ़ होगी और हमें किसी को तोड़ने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी '
शुरुआती रुझानों में महागठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, LJP का अच्छा प्रदर्शन
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरण में मतदान हुए थे. पहले चरण के अंतर्गत 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के अंतर्गत 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए थे.पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों, दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी.बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दलों के महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. बीजेपी और जनता दल और कुछ छोटी पाटियों वाले एनडीए ने नीतीश कुमार को सीएम पद के लिए चेहरा घोषित किया है. दूसरी ओर महागठबंधन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीएम के रूप में पेश किया है।

0 Comments