RPF ने 41 रेल टिकट के साथ दलाल को किया गिरफ्तार
रिशू अग्रहरी
शाहगंज जौनपुर ।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने एराकियाना मोहल्ला में छापेमारी कर दलाल को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 41 टिकट बरामद किया।
रेलवे कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ टीम ने मोहल्ला निवासी सैफ आलम पुत्र शोएब हो हिरासत में लिया। जिसकी निशानदेही पर उसके दुकान से विभिन्न स्थानों की यात्रा के बने हुए 41 टिकट, एक लैपटाप व मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments