लॉकडाउन के बाद भरने लगा दिल्ली का खजाना,अक्टूबर में VAT-GST से मिले 1855 करोड़ रुपये
स्थिति पर गौर करें तो पिछले साल 31 अक्टूबर तक दिल्ली सरकार को 14, 329 करोड़ का राजस्व मिला था, जबकि इस साल इस तारीख तक 9716 करोड़ ही मिले हैं। यानी पिछले साल की तुलना में अभी 4613 करोड़ कम राजस्व मिला है। वहीं अक्टूबर में भी पिछले साल की अपेक्षा कम राजस्व मिला है। पिछले साल सिर्फ अक्टूबर में 2079 करोड़ मिले थे और इस साल 1855 करोड़ हैं। यानी पिछले साल की अपेक्षा 224 करोड़ कम हैं। हालांकि इस साल सितंबर में सरकार को पिछले साल के सितंबर से 115.43 करोड़ अधिक मिली थी। पिछले माह माना जा रहा था कि अब तेजी से दिल्ली में अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा, मगर ऐसा हुआ नहीं है। लॉकडाउन और कोरोना संकट ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था के साथ ही सरकारी खजाने को भी बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन सभी बाजार, मॉल व शराब आदि की दुकानों को खोलने का असर कुछ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।
लॉकडाउन के चलते अप्रैल में दिल्ली सरकार के टैक्स वसूली में 90 फीसद तक की गिरावट आ गई थी। जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप ड्यूटी, पंजीकरण, मोटर वाहन टैक्स समेत सभी मदों में दिल्ली सरकार को अप्रैल में मात्र 300 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हुई थी।

0 Comments