स्नातक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य कैद, फैसला 3 को होगा

जौनपुर। स्नातक व शिक्षक विधान परिषद सदस्य का चुनाव मंगलवार को जनपद में जगह-जगह बनाये गये मतदान केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हो गया। चुनाव के लिय कुल 94 बूथ बनाये गये जिसमें शिक्षक एमएलसी के 22 और स्नातक एमएलसी के लिये 72 बूथ रहे जहां प्रातः 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। जिला मुख्यालय पर कलेक्टेªट के अलावा जनपद के सभी 21 ब्लाकों पर मतदान केन्द्र बनाये गये थे जिसके चलते 6 जोनल और 22 सेक्टर मजिस्टेªट तैनात किये गये थे। जनपद में कुल 6706 शिक्षक मतदाता और 48418 स्नातक मतदाता हैं जिनमें से अधिकांश ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा के अच्छे प्रबन्ध किये गये थे जबकि जिलाधिकारी दिनेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नयर अपनी टीम के साथ बराबर चक्रमण करते नजर आये। कुल मिलाकर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था की देख-रेख में स्नातक व शिक्षक एमएलसी का चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया जिसका फैसला 3 दिसम्बर को होगा।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश स्नातक व शिक्षक चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र पर मतदान करने से पहले मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग कराए जाने, हाथ में सेनेटाइजर लगाने के साथ  हाथ में ग्लब्स व मास्क लगाने के बाद ही मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति प्रदान की गयी। इसके बाबत ब्लाक मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मतदाताओं के लिए बैठने व चाय-पानी की व्यवस्था की गयी थी। मतदाता केन्द्र पर स्नातक चुनाव के लिए 2 बूथ तथा शिक्षक चुनाव के लिए 1 बूथ बनाए गए थे। मतदान केन्द्र पर पुरुषों की तरह महिलाएं मतदान करने में उत्साहित नजर आयीं। मतदान केन्द्र पर उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह बीच-बीच में बूथों का जायजा लेते रहे। वहीं शान्ति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्र पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments