AAP विधायक राघव चड्ढा का गंभीर आरोप,भाजपा ने सीएम को घर में कराया नजरबंद

AAP विधायक राघव चड्ढा का गंभीर आरोप,भाजपा ने सीएम को घर में कराया नजरबंद

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढ़ा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद किए जाने पर सवाल उठाए। राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के 9 स्टेडियमों को जेल में तब्दील करने से इनकार किया था। इस अच्छे काम से नाराज होकर भाजपा की केंद्र सरकार ने उनके घर को जेल बना दिया, उन्हें घर में नजरबंद कराया है। इस मौके पर राघव चड्ढा ने यह भी बताया कि आप वीडियो और फुटेज में देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर की सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस के जवानों को भारी संख्या में सीएम आवास में आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया है। लोकतांत्रिक तरीके से जनता के द्वारा, जनता के लिए चुने गए नेता को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है, ताकि वो घर से ना निकल पाएं। लोगों को उनसे मिलने जाने नहीं दिया जा रहा है। जो लोग मुख्यमंत्री आवास में काम करते हैं, उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

राघव चड्ढा ने कहा कि दो से ढाई घंटे तक जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, तब उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने दिया गया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री आवास के दो दरवाजों में से एक दरवााजे को ही खोला गया है। वह भी भारत बंद का समय खत्म हो गया तब जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का एक दरवाजा खोला गया। संविधान से मिले स्वतंत्र घूमने के उनके अधिकार पर पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया, ताकि वो किसानों के साथ उनके संघर्ष में खड़े ना हो पाएं।

गृहमंत्री के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री जी का अपराध क्या है? केजरीवाल को बदले की भावना से घर में नजरबंद किया गया, क्योंकि उन्होंने किसानों के लिए खाने-पीने के सामान, कंबलों और शौचालयों का इंतजाम किया है।

Post a Comment

0 Comments