जौनपुर व्यापार मंडल मजबूत संगठन : बनवारी लाल कंछल
व्यापारियों के हितार्थ एकमात्र नेता है बनवारी लाल कंछल:-इंदु सिंह
आगामी जनवरी लखनऊ में व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के दौरे पर निकले व्यापारियों के नेता व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के जनपद आगमन पर नगर के एक होटल में संगठन की समीक्षा एवं सदस्यता पर चर्चा कराई गई।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने किया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जनपद जौनपुर का संगठन बहुत ही मजबूत है उत्तर प्रदेश में जौनपुर का नाम प्रथम पंक्ति में लिया जाता है। व्यापार मंडल व्यापारियों को समर्पित संगठन है और व्यापारियों की समस्याएं व्यापार मंडल के माध्यम से प्राथमिकता से निपटाई जाती है।
श्री कंछल ने उपस्थित जनपद के समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों से आवाहन करते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए एकजुटता ज़रूरी है,जहां एकजुटता है वहां चाहे प्रशासनिक अधिकारी हो या अवांछनीय तत्व कोई भी आपका उत्पीड़न नही कर सकता।
श्री कंछल ने आगे कहा कि करोनाकाल में भी व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराने से कहीं कोई कोताही नहीं किया और बड़ी बड़ी समस्याओं का निदान आए दिन संबंधित विभाग के मंत्रियों से और मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से भेजकर कराता रहा चाहे मंडी शुल्क का मामला हो या लॉकडाउन के दौरान आई हुई किसी भी तरह की समस्याओं का मामला था मैं सदैव व्यापारियों के लिए सुलभ और समर्पित रहा।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहाकि जनपद ही नही देश व प्रदेश के व्यापारियों की मज़बूत आवाज़ है कंछल जी,व्यापारियों के हितार्थ सदैव तत्पर रहते हैं।
जनपद आगमन पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जिलाध्यक्ष इंद्राभन सिंह इंदु के नेतृत्व में व्यापारियों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया।
उक्त अवसर पर ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचन्द्र गुप्ता,नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू,ज़िला उद्योग मंच के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,युवा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल,नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा,नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू,मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा,मछलीशहर अध्यक्ष,जीवनलाल अग्रहरि,बसन्त जायसवाल,सुनील अग्रहरि,गौराबादशाहपुर के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह महामंत्री इकराम अंसारी,बेलांव के अध्यक्ष अतुल कुमार,राजेश जायसवाल,सुमित उपाध्याय,मनोज श्रीवास्तव,कृपानाथ सेठ,जयकृष्ण साहू,राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य व्यापारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
0 Comments