पश्चिमी यूपी में किसानों का आंदोलन उग्र,सभी टोल प्‍लाजा किया फ्री,ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हंगामा

पश्चिमी यूपी में किसानों का  आंदोलन उग्र,सभी टोल प्‍लाजा किया फ्री,ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हंगामा

मेरठ। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है। कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ और आसपास के जिलों के टोल प्‍लाजा को फ्री करकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जिलों में हाईवे पर किसान जुटे हुए हैं। मेरठ में शिवाय टोल प्‍लाजा पर बैठकर किसानों ने जहां विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां में हंगामा कर टोल पर कब्‍जा जमा लिया है। सहारनपुर में किसान टोल फ्री कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में रोहना टोल प्‍लाजा पर पुलिस फोर्स के तैनाती के बीच टोल प्‍लाजा पर बैठकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। शामली में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला कार्यालय पर नजरबंद किया गया है।


बागपत में किसानों का हंगामा

भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां में हंगामा कर टोल पर कब्जा कर टोल फ्री कर दिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस बल ने भी उन्हें टोल पर कब्जा करने से रोकने का प्रयास नहीं किया। टोल पर किसानों ने भाकियू के झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टोल पर कब्जा ज बैठे किसानों ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानून रद करने होंगे। नए कृषि कानून रद करने के अलावा किसानों के कर्ज माफ करने, बिजली मूल्य घटाने और बकाया गन्ना भुगतान कराने की आवाज भी उठाई। भाकियू नेता योगेश प्रधान और सतीश प्रधान ने कहा कि 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर हाइ्रवे जाम किए जाएंगे।

सहारनपुर में प्रदर्शन तेज

किसान आंदोलन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को टोल प्लाजा फ्री कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन से जुड़े टोल प्लाजा पर पहुंचने लगे हैं। किसान चमारी खेड़ा टोल प्लाजा को फ्री कराते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर टोल फ्री कराते हुए धरना देना शुरू कर दिया है। वहीं शाहजहांपुर स्थित टोल प्लाजा पर भी भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व किसानों को रोकने के लिए उनके यहां पुलिस भी पहुंची थी भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि रात में पुलिस दो बार उनके घर गई थी।

मुजफ्फरनगर में रोहान टोल पर पुलिस बल तैनात

किसान आंदोलन के चलते किसानों ने टोल फ्री करने की घोषणा की है, जिसके चलते पुलिस बल रोहना टोल पर तैनात हो गया है। वहीं भाकियू ने टोल फ्री करने की रणनीति तैयार की है। रोहाना में इस बारे में किसानों की बैठक चल रही है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी, सीओ सिटी राजेश दुर्वेदी, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं। भाकियू नेता सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोहाना टोल प्लाजा को फ्री कराकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments