युवा साहित्यकार अंकुर सिंह किये गये सम्मानित

चन्दवक, जौनपुर। अपने कलम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके और विभिन्न मुद्दों पर अपनी लेखनी से जन-जन को जागरूक करने वाले उत्तर प्रदेश के जिले के डोभी ब्लाक के मूल निवासी युवा साहित्यकार अंकुर सिंह को विगत एक पखवारे में राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान महाराष्ट्र इकाई द्वारा काव्य गौरव सम्मान-2020, कलम बोलती है साहित्य संस्थान से कलम बोलती है साहित्य-दीप सम्मान, साहित्य संगम संस्थान आसाम द्वारा साहित्यनुरागी सम्मान से विभूषित किया गया। इसके अलावा पंजीकृत साहित्य संगम संस्थान महाराष्ट्र इकाई और साहित्य संगम संस्थान छत्तीसगढ़ के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग लेने के कारण क्रमशः काव्य लोक एवं काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान के लिए उनके मूल निवास डोभी ब्लाक के हरदासीपुर से लोगों के अलावा डोभी के अन्य लोगों, बस्ती जिले के हरैया विधायक अजय सिंह की पत्नी डा. सुनीता सिंह सहित साहित्यिक क्षेत्र के महेंद्र सिंह (चंदौली), मधुबनी के युवा साहित्यकार जमील, जौनपुर के साहित्यकार रंगनाथ दुबे, मिथलेश सिंह (आजमगढ़), सुधीर श्रीवास्तव, निक्की शर्मा, अनीता शर्मा, आभा सिंह सहित अमेरिका में बसे डा. राज नारायण सिंह, सत्या सिंह, स्वाति सिंह, डा. राजदेव सिंह ने साहित्यकार अंकुर को बधाई दिया। वहीं साहित्यकार श्री सिंह ने कहा कि उन्हें गौरव की छोटी उम्र में परिवार और क्षेत्र के नाम को आगे बढ़ाते हुए जन-जन को अपनी कलम से जागरूक कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments