समाजसेवी शिवा वर्मा ने दिव्यांग को किया सम्मानित

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन करंजाकला क्षेत्र के जासोपुर गांव में पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने दिव्यांग सालिग राम को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण सम्मानित किया। साथ ही कहा कि दिव्यांगों से प्रेम करें। उनसे घृणा नहीं। वह आपके प्रेम के भूखे हैं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक, राजेश, विकास, हिमांशु वर्मा, रामसकल यादव, ओ.पी. यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments