अलीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आया में बुलंदशहर का फर्जी दारोगा

अलीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आया में बुलंदशहर का फर्जी दारोगा

अलीगढ़। गांधीपार्क पुलिस ने धनीपुर क्षेत्र से एक फर्जी दारोगा को पकड़ा है। पकड़ा गया  आरोपित  डिबाई ( बुलंदशहर)  के गांव दानगढ़ का विजय कुमार पुत्र सोहनपाल है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क हरिवंश सिंह राठौर ने बताया कि पिछले काफी दिनों से एक दारोगा द्वारा शहर में ठगी करने की सूचना मिल रही थी। पकड़ा गया फर्जी दारोगा वर्दी में था। पूछताछ की जा रही है। दोपहर में एसपी सिटी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। यहां वह किन-किन के संपर्क में था ये जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments