किसान आंदोलन:आप नेता संजय सिंह का पंजाब के सीएम पर हमला,कहा अमरेन्द्र सिंह हैं मोदी भक्त

किसान आंदोलन:आप नेता संजय सिंह का पंजाब के सीएम पर हमला,कहा अमरेन्द्र सिंह हैं मोदी भक्त
अमित शाह के साथ एक साल से मिलकर किसनों के खिलाफ बनवा रहे हैं काला कानून
गृह जनपद में जमकर हुआ संजय सिंह का विरोध, कई हिरासत में
अज़हर अब्बास

सुलतानपुर ।


किसान आंदोलन पर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को अपने गृह जनपद पहुंचे आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात किया। इस दौरान संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र सिंह मोदी भक्त हैं। अमरेन्द्र सिंह ने अमित शाह से कहा देश को किसानों से खतरा है, वो अमित शाह के साथ एक साल से मिलकर किसनों के खिलाफ काला कानून बनवा रहे हैं।
संजय सिंह यहीं पर नहीं रुके, मीडिया को दिए बयान में उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ईडी की जांच से डरे हैं इसलिए देश के अन्नदाताओं के साथ मोदी भक्त अमरिंदर ने गद्दारी की। अमित शाह ने बताया ईडी की जांच में भ्रष्टाचार को उन्हें बताया तो जिसके दबाव में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों का साथ छोड़ किसानों के खिलाफ काले कानून की सौदेबाजी कर डाली। 

वैसे आज अपने गृह जनपद में सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमकर विरोध हुआ। राजपूताना शौर्य फाउंडेशन आर्यवर्त के कार्यकर्ताओं ने उनके विरूद्ध लगे मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है़ कि फाउंडेशन के पदाधिकारी संजय सिंह पर काली स्याही फेंकने की तैयारी में थे। इस बीच राजपूताना फाउंडेशन और आजाद सेवा समिति के सदस्य गिरफ्तारी के समय आमने-सामने हो गए। लेकिन पुलिस अफसरों की सूझबूझ से टकराव टल गया। कई थानों की फोर्स लगाई गई, आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया। सीओ सिटी सतीशचंद्र ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है़।

Post a Comment

0 Comments