प्रबन्धक दिनेश सिंह नहीं रहे, उमड़ा जनसैलाब

सिकरारा, जौनपुर। समरजीत सिंह महाविद्यालय वीरभानपुर के प्रबंधक दिनेश सिंह का रविवार को निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। इसके बाद उनका शव जनता इंटर कालेज वीरभानपुर लाया गया जहां तमाम लोगों ने अंतिम दर्शन किया। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया। बता दें कि श्री सिंह गरीबों के मसीहा थे जो किसी भी पीड़ित व्यक्ति की पीड़ा को स्वयं की पीड़ा समझते थे।

Post a Comment

0 Comments