लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, महिला हिंसा के खिलाफ गोष्ठी आयोजित

महराजगंज, जौनपुर। नारी चेतना फाऊंडेशन लखनऊ व एक साथ अभियान के संयुक्त सहयोग से समानता साथियों युवाओं और किशोरियों के साथ लैंगिक भेदभाव बाल विवाह महिला हिंसा के खिलाफ गोष्ठी का आयोजन  श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज साहूकार गड़ेरिहा महराजगंज में आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि लैंगिक भेदभाव को समाप्त किए बिना सामाजिक समानता नही आ सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने विभिन्न कानूनी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। नारी चेतना फाउण्डेशन की सचिव मुन्नी बेगम ने विद्यालय की बालिकाओं और महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए विभिन्न विधिक पहलूओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ शारीरिक व मानसिक यौनिक हिंसा रोकने की जरूरत है जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम के संयोजक/प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता ने बालक-बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा हेतु हर समय यथासम्भव मदद करने का आश्वासन देते हुए महिला हिंसा के खिलाफ युवाओं को संकल्पित करवाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंकला गुप्ता द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर सामाजिक प्रतिनिधित्व का मौका दिए बिना महिला सशक्तिकरण एक कोरी कल्पना होगी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता राम विलास ने किया। इसी मौके पर सीमा देवी समाजसेवी, नीलम, समन्ता साथी, शैलेन्द्र कुमार, राना, पृथ्वी पाल विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कर्मचारी संघ, प्रवक्ता विजय प्रकाश पाण्डेय, मदन चन्द्र पाण्डेय, सूर्यमणि पाल, शिवजीत, रंजीत, अरविंद गुप्त, सिकन्दर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments