मौलाना कल्बे सादिक की याद में ताजियति जलसा आयोजित

जौनपुर। शहर में हकीमे उम्मत मौलाना डा. कल्बे सादिक उपाध्यक्ष आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की याद में ताजियती जलसा व शोकसभा कल्लू मरहूम के इमामबाड़ा में हुई जिसकी शुरुआत शम्सी ने कुरानख्वानी से किया तो अजीम नकवी ने तिलावत किया। मौलाना दिलशाद आब्दी ने हदीस-ए-किसा पढ़ा तो गौहर जैदी, एहतेशाम जौनपुरी, मुंतजीर जौनपुरी ने  ताजियती नज्म पेश किया। जलसे में सभी धर्म व जाति के लोगों ने अंतराष्ट्रीय मौलाना डा. कल्बे सादिक के जीवन पर अपने प्रकाश डालते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहर के इमामे जुमा मौलाना महफूज उल हसन खान, मौलाना सफदर हुसैन जैदी, मौलाना अनवार अहमद कासमी, डा. अबू अकरम, इंद्रभान सिंह, डा. अलमदार नजर, नजमुल हसन नजमी, मौलाना मेराज हैदर, मौलाना वसी मोहम्मद, मौलाना आदिल मंजूर, मौलाना हसनैन शान, अव्वल आजमी, जावेद हबीब, असलम नकवी, चंदन, राशिद ने उनकी देशसेवा को जोड़कर इंसानियत और मानवता एवं शिक्षा स्वास्थ्य पर किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। मौलाना हसन अकबर, इंद्रभान सिंह, मौलाना सफदर जैदी, मौलाना आदिल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। जलसे के फौरन बाद मौलाना मोहम्मद रजा खां रन्नवी ने मजलिस पढ़ी जिसमें मसाएबे इमामे हुसैन सुनकर लोगों की आंखें छलक उठी। अंत में देश में अमन-चैन एवं शांति की दुआ करते हुए जलसे को खत्म किया गया। जलसे की निगरानी मौलाना हसन अकबर खां, संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर कन्वीनर गौहर जैदी सोज ख्वां, राशिद मो. बिलाल, ताबिश के साथ मुस्तफा, निखिलेश सिंह, हसनैन कमर, सेराज खान, काजिम खान, संजर, एडवोकेट जरगाम, आजम, जोहर, शोएब, तहसीन शाहिद, बादशाह, अबू तालिब, मुन्ना, सूरज साहू, विनय उपाध्याय, आनंद अग्रहरि, सोनू खान, सारिका, मोहम्मद रजा, साकिर वास्ती, सोनू,दीगर मोमिनीने जौनपुर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments