2022 में बनेगी सपा सरकारः रूद्रेश त्रिपाठी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता एवं तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र नेता रुद्रेश त्रिपाठी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। प्रदेश के सम्सत विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव पर रोक लगाई गयी है। इससे छात्र नेताओं में भारी आक्रोश है। इसका जवाब भाजपा को 2022 में देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। आज किसान अपना हक मांगने के लिए आंदोलन कर रहा है और सरकार उनका हक नहीं दे रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि 2022 में जौनपुर की सभी सीटों पर समाजवादी का कब्जा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments