50 हजार का इनामी वितुल दुबे सजेती में चढ़ा पुलिस के हत्थे,अमर दुबे का है चचेरा भाई

50 हजार का इनामी वितुल दुबे सजेती में चढ़ा पुलिस के हत्थे,अमर दुबे का है चचेरा भाई

कानपुर। बिकरू कांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार पचास हजार के इनामी वितुल दुबे को घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार कर लिया है। बीते छह माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बीते सप्ताह उसपर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। उसका पिता अतुल दुबे और चचेरा भाई अमर दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। हालांकि अभी पुलिस अफसर वितुल दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

क्या हुई थी घटना

चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी। इस घटना में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित विकास दुबे समेत छह आरोपितों को एनकाउंटर में मार दिया था, जबकि अबतक 36 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना में नामजद आरोपित वितुल दुबे फरार हो गया था, जिसकी पुलिस छह माह से तलाश कर रही थी। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था, छह माह तक गिरफ्तारी न हो पाने पर आइजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर पचास हजार रुपये कर दी थी।

कौन है वितुल दुबे

बिकरू कांड में मुख्य आरोपित विकास दुबे के सबसे खास गुर्गों में परिवार के ही अतुल दुबे और अमर दुबे थे। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार दिया था। वहीं पांचवें दिन अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया था। विकास दुबे के घर के पास रहने वाले अतुल दुबे और संजू दुबे रहते थे। घटना के बाद अतुल दुबे का बेटा वितुल दुबे फरार हो गया था। जबकि अमर दुबे के पिता संजू दुबे, मां और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब घर में वितुल की बूढ़ी दादी अकेली हैं।

अबतक हुए गिरफ्तार अारोपित

1- श्यामू बाजपेई निवासी बिकरू

2- छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश निवासी बिकरू

3- शाशिकान्त पण्डित उर्फ सोनू निवासी बिकरू

4-रामू बाजपेयी निवासी बिकरू

5-दयाशंकर अम्निहोत्री निवासी बिकरू

6- गोपाल सैनी निवासी बिकरू

7- उमाकान्त उर्फ गुड्डन निवासी बिकरू

8- बालगोविन्द निवासी बिकरू

9- शिवम दुबे निवासी बिकरू

10- धर्मेन्द्र उर्फ हीरू दुबे निवासी बिकरू

11- जहान यादव निवासी कांशीराम निवादा

12- रामसिंह सु्ज्जा निवादा

13- विष्णु पाल यादव निवासी सुज्जानिवादा

14- शिवतिवारी निवासी वसेन

15- विमल प्रकाश निवासी कंजती

16- धीरज उर्फ धीरू निवासी बिकरू

17- क्षमा पत्नी संजय उर्फ संजू दुबे निवासी बिकरू

18- खुशी पत्नी अमर दुबे निवासी बिकरू

19- रेखा अन्निहोत्री पत्नी दयाशंकर निवासी बिकरू

20- संजय दुवे उर्फ संजू दुबे निवासी बिकरू

21- सुरेश वर्मा निवासी बिकरू

22- शान्ती देवी पत्नी रमेश चन्द्र निवासी बिकरू

23- रमेश चंद्र निवासी बिकरू

24- मनीष उर्फ वीर निवासी बिकरू

25- शिवम उर्फ दलाल निवासी बिकरू

26 - सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू निवासी कुढ़वा

27- गुड्डन उर्फ अरविन्द त्रिवेदी निवासी ग्राम कुखवा थाना शिवली

28 - जयकान्त वाजपेयी निवासी ब्रह्मनगर

29- प्रशान्त शुक्ता उर्फ डब्बू निवासीआर्यनगर

30- कृष्ण कुमार शर्मा निवासी ग्राम तुमरैल गिरधापुर धाना हाफिजपुर जनपद हापुड़

31- राहुल पाल निवासी नारेपुरवा मैथा, शिवली

32- विनय तिवारी निवासी ग्राम अलबारा थाना महेबा धाट जनपद कौशाम्बी

33 - नन्हें यादव निवासी बिकरू

34- बब्लू मुसलमान निवासी बिकरू

35- राजेंद्र मिश्रा निवासी बिकरू

36- उमाशंकर बाजपेयी निवासी बिकरू

Post a Comment

0 Comments