दो युवाओं का उ प्र लोक सेवा आयोग में चयन


रिशु अग्रहरि



शाहगंज जौनपुर : क्षेत्र के छतांई कला गाव निवासी ब्रम्ह नारायण सिंह के बड़े पुत्र सूर्य प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयन हुआ है। इन्हें उद्योग विभाग उ.प्र. में सहायक प्रबंधक पद पर चयनित हुए। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। सूर्य प्रताप की प्रारंभिक शिक्षा गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया में हुई। स्नातक की पढ़ाई पूर्वांचल विश्वविद्यालय से किया। वर्तमान में वे डोभी ब्लाक में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं कटार गांव निवासी राजमूरत यादव के पुत्र दिवाकर यादव का चयन फारेस्ट आफिसर पद पर हुआ है। दोनों युवाओं के चयन पर परिजनों शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

Post a Comment

0 Comments