युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव,गले पर म‍िले रस्‍सी के न‍िशान,मचा हड़कंप

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव,गले पर म‍िले रस्‍सी के न‍िशान,मचा हड़कंप

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गिन्नौर गांव के रहने वाले 36 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार को तड़के गांव से 100 मीटर दूर चकरोड पर मिला। घटनास्थल से हत्या होने के संकेत मिले हैं। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में गिन्नौर गांव का रहने वाला संजय उर्फ लाला मजदूर था। उसके वैवाहिक जीवन में काफी उठा-पटक चल रहा था। पत्नी आठ साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। चर्चा है क‍ि वह नशे का आदी भी था। स्वजनों के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे वह घर से निकला, इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार को सुबह गांव वाले खेत की ओर निकले तो गांव से 100 मीटर दूर उसका शव चकरोड पर पड़ा मिला।‌ उसके गले पर रस्सी के निशान मिले। घटनास्थल बता रहा था कि युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। शव घसीटे जाने के भी निशान मिले। ग्रामीणों ने युवक की हत्या होने की जानकारी पाकबड़ा पुलिस को दी। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की फील्‍ड यूनिट घटनास्थल की जांच में जुटी रही। स्वजनों और ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को शव की पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट आने का इंतजार है। 

कई लाइनों पर काम कर रही पुलिस

पुलिस इस हत्‍याकांड के पर्दाफाश के ल‍िए कई लाइनों पर काम कर रही है। र‍िश्‍तों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसके अलावा संजय के करीब रहने वाले दोस्‍तों आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है क‍ि युवक की क‍िसी से दुश्‍मनी तो नहीं थी। पार‍िवार‍िक व‍िवाद पर भी पुलिस की पैनी नजर है। 




Post a Comment

0 Comments