जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने एडीएम बनने पर दी बधाई

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र जी को उनके कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नति करते हुए एडीएम वित्त बुलंदशहर बनाने पर बधाई के साथ नववर्ष की शुभकामना दी गयी। श्री जायसवाल ने बताया कि पिछले 9 महीने के कार्यकाल के दौरान व्यापारियों के साथ बिना भेदभाव के सदैव सामंजस बैठाकर चर्चा/परिचर्चा करते हुए व्य्ाापारियों की समस्याओं का निवारण करते रहने के लिए व्यापारी वर्ग हमेशा नगर मजिस्ट्रेट को याद रखेगा। कोरोना काल में आपने सदैव पूरे नगर में भ्रमण करते हुए हर पल कानून व्यवस्था सुचारू रूप से पालन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। वहीं सहदेव मिश्रा ने कहा कि जौनपुरवासियों से मेरा दिल से जुड़ाव हो गया है। मैं जहां भी रहूंगा, यहां के विकास के लिए कुछ न कुछ अवश्य करूंगा। जौनपुर नगर को एक रिंग रोड की अति आवश्यकता है जो मैंने महसूस किया। प्रतिनिधिमंडल में गणेश साहू, धर्मेंद्र सेठ, अजय देवा, राहुल गुप्ता, मनोज तिवारी, अजय अग्रहरि आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments