लालचंद यादव बनाये गए समाजवादी व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष

शाहगंज(जौनपुर)
       समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।जिसमें शाहगंज विधानसभा इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर लालचंद यादव को मनोनीत किया गया।तो जिला उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र साहू उर्फ शेखर साहू को एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुराद अली बंटी को मनोनीत किया गया।
उक्त अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष संजीव साहू ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए व्यापारियों के हित मे बेहतर कार्य करने प्रतिबद्धता दिखाई।
और कहा की अन्य पदों पर जल्द ही पदाधिकारियों की नियुक्ति कर घोषणा की जाएगी।
उक्त मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग,प्रदेश महासचिव अभिमन्यू गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सहित पार्टी के तमाम विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments