स्वामी विवेकानंद तिराहे के नाम से जाना जाएगा भादी चुंगी तिराहा- गीता जायसवाल

शाहगंज जौनपुर  शाहगंज नगर के भादी चुंगी तिराहे पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से शाहगंज नगर पालिका के  पूर्व  पालिका अध्यक् व भाजपा के वरिष्ठ नेता  ओमप्रकाश जायसवाल एवं पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने संयुक्त से किया। जिसकी समूचे नगर वासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अनावरण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति सभी नगर वासियों के सहयोग से लगाई गई है तथा इसका निर्माण नगर पालिका की तरफ से कराया गया    है नगर पालिका के सभी सभासदों की एकमत सुझाव पर सहमति बनी कि नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी चुंगी तिराहे पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति लगवाया जाए जिससे नई पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जान सकें। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अथक प्रयास एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के कारण स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर सम्भव हो सका। अब से भादी चुंगी तिराहा स्वामी विवेकानंद तिराहे के नाम से जाना जाएगा। इस  अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में देवेश जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सूर्य प्रकाश पांडे, हनुमान जी, रुपेश जायसवाल, ईशान राम, अक्षत अग्रहरि, शिरीष अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, रचित चौरसिया, सर्वेश चौरसिया, ज्ञानेश जी, पवन जायसवाल, पवन जी आनंद दुबे अरुण अग्रहरी वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार जायसवाल दीपक सिंहश्री राम शुक्ला अवधेश संदीप प्रचारक सहित नगर के तमाम प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
 सभासद अनुराग मिश्रा, अर्पित जायसवाल, श्रेयांश मोदनवाल, सीम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, गणेश  चौहान पत्रकार पठान अली सहित काफी संख्या में मीडिया वन नगरवासी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments