रोडवेज कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

रिशु अग्रहरि

शाहगंज जौनपुर : उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रिय संयोजक त्रिभुवन नारायण सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।

अपनी दस सूत्रीय मांग पत्र में यूनियन के लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय कृत मार्गों पर निजी वाहनों को परमिट देकर संचालित करने की अधिसूचना को तत्काल निरस्त किया जाए। परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित किया जाए। निजी बस संचालकों से परिवहन निगम के समतुल्य अधिभार वसूल किया जाए। निगम कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता पर लगी रोक हटाई जाए। डा. अंबेडकर डिपो नरौली आजमगढ़ की प्रस्तावित भूमि को तत्काल हस्तगत कराकर कार्यशाला का कार्य प्रारम्भ कराया जाए।

ज्ञापन देने वालों में अनुज कुमार, अभिमन्यु राम, अशोक कुमार, जीतू राम, राजनाथ यादव, अनिल कुमार शर्मा, विनोद कुमार यादव, नवीन कुमार यादव, श्रीकान्त गुप्ता आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments