विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा करना अनुकरणीयः रमेश मिश्रा

शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी का 41वां शपथ ग्रहण समारोह एवं अवार्ड नाइट मंगलवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में विभिन्न रचनात्मक एवं मानवता की सेवा कार्य करने के लिये अध्यक्ष सौरभ सेठ एवं उनकी टीम की सराहना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इतना सेवाभाव और मानवता की सेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र गांधी ने कहा कि 2020 की टीम ने एक मिसाल प्रस्तुत की है और आगामी टीम को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। सचिव वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि संस्था का 41वां शपथ-ग्रहण समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र गांधी एवं मण्डल उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कैलाश नाथ जायसवाल ने संस्था का परिचय बताया। 2020 के सचिव अनूप सेठ, जेसीरेट सचिव विश्वानी जायसवाल एवं जेजे राहुल गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। अध्यक्ष 2020 सौरभ सेठ ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेसी साथियों को सम्मानित किया गया। निर्भय जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी, आनन्द वर्मा को सर्वश्रेष्ठ उपाध्यक्ष, रंजीत साहू को सर्वश्रेष्ठ निदेशक एवं माईसेम सीमेंट के असिस्टेंट मैनेजर अतुल कृष्ण वर्मा को सर्वश्रेष्ठ नॉन जेसी का सम्मान किया। इसके अलावा वीरेंद्र, उज्ज्वल, अमित पांडेय, अनूप गुप्ता, संदीप जायसवाल, आशीष जायसवाल, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, विकास अग्रहरि, धीरज जायसवाल, राहुल गुप्ता, मनीष बरनवाल, अश्वनी अग्रहरि, नैंसी अग्रहरि, पूजा साहू को सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, डा. राजकुमार मिश्रा, रविकान्त जायसवाल, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र गांधी, प्रेम नारायण जायसवाल, अनिल पांडेय, दिवाकर मिश्रा, रविन्द्र दुबे, संजय गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने बाला जी राव, हरेंद्र यादव, विवेक कुमार एवं राहुल गुप्ता को नये जेसी के तौर पर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, भूमि, ख्याति एवं रक्षा ने शुभारम्भ नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डा. डीसी तिवारी, संजीव जायसवाल, रमेश गुप्ता, रीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, गीता जायसवाल, डा. रुचि मिश्रा, डा. सुधाकर मिश्रा, ज्ञानेंद्र यादव, सर्वेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments